पूर्व मंत्री आजम खान पर ED की सर्जिकल स्ट्राइक: दिल्ली से रामपुर तक 10 ठिकानों पर रेड, जौहर ट्रस्ट पर शिकंजा

पूर्व मंत्री आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली, रामपुर और सहारनपुर में 10 ठिकानों पर छापेमारी की है। PMLA के तहत जौहर यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट से जुड़ी संदिग्ध फंडिंग व वित्तीय गड़बड़ियों की जांच जारी है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 August 2026, 9:54 AM IST

Rampur: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती नजर आ रही हैं। वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने बुधवार की अलसुबह बड़ा एक्शन लिया।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने पूर्व मंत्री आजम खान से जुड़े करीब 10 ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। यह पूरी कार्रवाई दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश के रामपुर और सहारनपुर तक फैलाकर की जा रही है, जिससे संबंधित हलकों में हड़कंप मच गया है।

PMLA के तहत 10 ठिकानों पर छापेमारी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसी यह कार्रवाई 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' (PMLA) के प्रावधानों के तहत कर रही है। ED की इस कार्रवाई का मुख्य केंद्र पूर्व मंत्री के सबसे ड्रीम प्रोजेक्ट 'मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी' और उसे संचालित करने वाले 'मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट' से जुड़े परिसर व सहयोगी हैं। जांच दल रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी परिसर, उनके करीबियों और ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों के आवासों पर एक साथ छानबीन कर रहे हैं।

जिसका इंतजार था, वो मुलाकात आज! आजम खान से जेल में मिलें शिवपाल यादव, जानिए क्यों खास है दिन

संदिग्ध फंडिंग और वित्तीय दस्तावेजों की पड़ताल

ED की टीम मुख्य रूप से पूर्व मंत्री के कार्यकाल और यूनिवर्सिटी निर्माण के दौरान हुए वित्तीय लेन-देन, संदिग्ध फंडिंग और टैक्स में गड़बड़ियों की गहनता से पड़ताल कर रही है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण और इसके खातों में बड़े पैमाने पर अनधिकृत पैसे का इस्तेमाल किया गया था। रामपुर स्थित यूनिवर्सिटी परिसर में केंद्रीय सुरक्षा बलों के कड़े पहरे के बीच अधिकारियों की टीम डिजिटल साक्ष्यों, बैंक विवरणों और अहम फाइलों को खंगालने में जुटी है।

दिल्ली और सहारनपुर में भी छापेमारी जारी

यह कार्रवाई केवल उत्तर प्रदेश के रामपुर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि देश की राजधानी नई दिल्ली और सहारनपुर में भी पूर्व मंत्री के करीबियों और उनसे जुड़ी व्यावसायिक संस्थाओं पर रेड मारी जा रही है। जांच अधिकारियों द्वारा कई ठिकानों से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, हार्ड ड्राइव और वित्तीय दस्तावेज जब्त करने की सूचना है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बढ़ा संकट! RDA के एक आदेश ने बढ़ाई हलचल, अब आगे क्या होगा?

पूर्व मंत्री की बढ़ सकती हैं कानूनी कानूनी अड़चनें

पूर्व मंत्री आजम खान पहले ही कई दर्जनों मामलों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय जांच एजेंसी ED की इस सीधी कार्रवाई से उनकी कानूनी मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं। ED अधिकारियों का कहना है कि जब्त दस्तावेजों और साक्ष्यों की पड़ताल के बाद संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए समन भी जारी किया जा सकता है।

Location :  Rampur

Published :  19 August 2026, 9:54 AM IST