
दहेज की आग में जला रिश्ता
Gorakhpur: जिले के गोला थाना क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने अपने पति, जेठ और जेठानी पर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, गोला थाना अंतर्गत ग्राम कोड़री निवासी सोनी शर्मा पत्नी नितेश शर्मा ने थाने में लिखित शिकायत देकर बताया कि उसकी शादी 23 अप्रैल 2024 को थाना क्षेत्र जगदीशपुर भलुआन निवासी नितेश शर्मा पुत्र गुलाब शर्मा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। विवाह के दौरान उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य से अधिक खर्च करते हुए करीब 5 लाख 22 हजार रुपये नकद, पांच सोने की अंगूठियां, 10 ग्राम सोने की चेन सहित अन्य घरेलू सामान उपहार स्वरूप दिया था।
पीड़िता का आरोप है कि शादी के महज एक सप्ताह बाद ही ससुराल पक्ष का रवैया बदल गया और पति नितेश शर्मा, जेठ गोबरी शर्मा तथा जेठानी ने मिलकर उससे बुलेट मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसे कई बार लात-घूंसों से पीटा गया और उसके मोबाइल फोन व गहने भी छीन लिए गए।
सोनी शर्मा के अनुसार उसने कई बार अपने मायके पक्ष की मदद से मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल पक्ष के रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ। हालात इतने बिगड़ गए कि उसे अपना ससुराल छोड़कर मायके में रहने को मजबूर होना पड़ा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष की ओर से उसे लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे वह भयभीत है।
Chaitra Navratri 2026: छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि और बाधाओं को दूर करने के उपाय
इस संबंध में गोला थाना पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की
Location : Gorakhpur
Published : 24 March 2026, 12:46 PM IST
Topics : Domestic Violence Allegations Dowry Harassment Case Gola Police Station Case Gorakhpur crime news Women Harassment Case