बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह बरेली-मथुरा हाईवे पर डबल-डेकर बस और बोलेरो पिकअप की आमने-सामने टक्कर में दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और जांच शुरू कर दी।

डबल-डेकर बस और बोलेरो टकराए (सोर्स: डाइनामाइट न्यूज़)
Budaun: उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला/दहेमू पुलिया के पास मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। बरेली से जयपुर जा रही डबल-डेकर बस ने तेज रफ्तार में सामने से आ रही बोलेरो पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
42 वर्षीय दुर्गेश, निवासी साबंती नगला मजरा, बदायूं (गेल कंपनी में चौकीदार था)
41 वर्षीय दिनेश, निवासी अलवर, राजस्थान (गेल कंपनी में कार्यरत था)
चुनाव से पहले बंगाल की सियासत में भूचाल! टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने थामा भाजपा का हाथ
सूचना मिलते ही थाना उझानी पुलिस मौके पर पहुंची। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को उझानी सीएचसी और फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज (बदायूं) पहुंचाया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल किया।
दुर्गेश अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों- एक बेटा और तीन बेटियां छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन शोक में डूबे हुए हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती अनुमान तेज़ रफ्तार और ओवरटेकिंग को दुर्घटना की वजह मान रहे हैं।