DN Exclusive Interview: फरेंदा की नवागत SDM प्रतीक्षा त्रिपाठी ने संभाला पदभार, डाइनामाइट न्यूज़ पर देखिये पहला इंटरव्यू

फरेंदा की नवागत उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी के साथ देखिये डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव बातचीत।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 30 May 2025, 2:55 PM IST
google-preferred

महराजगंज: फरेंदा की नवागत उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी ने फरेंदा के उपजिलाधिकारी पद पर कार्यभार ग्रहण किया। नवागत एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों से चर्चा की। इस के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि वह तहसील में कानून व्यवस्था बनाए रखें।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता की एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होने कहा कि आम जनमानस न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। जनता अपनी समस्या को लेकर कभी भी दफ्तर में मिल सकते हैं। काम में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व,स्वास्थ्य,शिक्षा मुख्य प्राथमिकताएं हैं।

SDM प्रतीक्षा त्रिपाठी यूपी के सीतापुर की है

2020 में इनका चयन आरएफओ के पद पर हुआ था। प्रतीक्षा एसडीएम बनने से पहले से ही वन विभाग में रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर थी नौकरी के साथ भी उन्होने अपनी पढ़ाई व तैयारी जारी रखी। पिता रिटायर शिक्षक हैं कहानी UP के जनपद सीतापुर की लहरपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले दुगाना गांव की प्रतीक्षा त्रिपाठी की है। प्रतीक्षा के पिता रिटायर्ड शिक्षक है वे कुल 7 भाई बहन हैं.जिसमें पांच बहनें और दो भाई हैं। प्रतीक्षा अपने परिवार की सबसे छोटी बेटी हैं।

UPPSC में 20वीं रैंक

UPPSC PCS RESULT 2022 में प्रतीक्षा त्रिपाठी ने 20वीं रैंक हासिल कर एसडीएम पद पाया था उनकी कामयाबी से परिवार से साथ साथ पूरा गांव खुशी मना रहा था। प्रतीक्षा त्रिपाठी शुरुआत से ही पढ़ाई में होनहार स्टूडेंट रही थी उनकी क्लास एक से आठ तक की पढ़ाई उसी स्कूल से हुई जहां पिता नौकरी करते थे। स्कूल का नाम श्री चन्द्रभाल सरस्वती शिशु मंदिर, दुगाना है।

यहां से की 8वीं के बाद की पढ़ाई

8वीं के बाद प्रतीक्षा त्रिपाठी ने हाई स्कूल की पढ़ाई जुगुल किशोर इंटर कालेज लहरपुर से की। इंटर-बाल निकुंज इंटर कालेज लखनऊ से की। बीएससी सेक्रेट हार्ड डिग्री कालेज सीतापुर से की।
उन्होंने 2016 में Bsc में टॉप किया था।

राज्यपाल से मिला गोल्ड मेडल

ग्रेजुशन में टॉप करने के बाद प्रतीक्षा त्रिपाठी को तत्कालीन राज्यपाल रामनाईक ने गोल्डमेडल से सम्मानित किया था.एएमएससी फरुखाबाद से की.उसके बाद 2020 में इनका चयन आरएफओ के पद पर था।
प्रतीक्षा त्रिपाठी 2022 में यूपी पीसीएस परीक्षा पास की और चयन एसडीएम पद पर हुआ।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 30 May 2025, 2:55 PM IST