सुबह 8 बजे अस्पताल पहुंचे डीएम, रजिस्टर खुला तो लगाई फटकार! एक साथ 29 कर्मचारी मिले गायब

देवरिया में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जब सुबह-सुबह अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया तो सामने आई तस्वीर ने सभी को चौंका दिया। उपस्थिति रजिस्टर की जांच में बड़ी संख्या में कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 June 2026, 3:50 PM IST

Deoria: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी शुक्रवार सुबह अचानक अस्पतालों के निरीक्षण पर निकल पड़े। उनके औचक दौरे ने स्वास्थ्य विभाग में हलचल मचा दी। जब डीएम ने अस्पतालों में पहुंचकर कर्मचारियों की उपस्थिति जांची तो कई कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले।

सबसे पहले सीएचसी लार पहुंचे डीएम

जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी सुबह करीब 8 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लार पहुंचे। यहां उन्होंने उपस्थिति पंजिका की जांच की और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जांच के दौरान पता चला कि 24 कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया। इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों के गैरहाजिर मिलने से स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए।

चाची-भतीजे के रिश्ते में चाचा बना रोड़ा, तो रच डाली ऐसी साजिश कि पुलिस भी रह गई हैरान; प्यार से खिलाई खीर, फिर…

पीएचसी भागलपुर में भी मिली लापरवाही

सीएचसी लार के बाद जिलाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भागलपुर पहुंचे। यहां भी हालात संतोषजनक नहीं मिले। उपस्थिति रजिस्टर की जांच में 5 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने अस्पताल परिसर, वार्ड, दवा वितरण व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

व्यवस्थाओं की भी की गहन जांच

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं, मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Prayagraj News: दिन-दहाड़े हो रहे अपराधों से हड़कंप, पुलिस का बड़ा एक्शन

29 कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 29 कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने साफ कहा कि सरकारी सेवाओं में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर नहीं हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

डीएम के इस औचक निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप का माहौल है।

Location :  Deoria

Published :  19 June 2026, 3:50 PM IST