देवरिया के डीएम बोलें-गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवश्यक सुविधाएं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराएं, गुणवत्ता से समझौता नहीं
देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम पद्धति विद्यालय, मेहरौना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र से पहले साफ-सफाई, पाठ्य-पुस्तकों, स्टेशनरी और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।