EVM की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर! वेयरहाउस में CCTV समेत व्यवस्थाओं की जांच

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने शनिवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 31 October 2026, 5:17 PM IST

हाथरस: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने शनिवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।

मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश

इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन संबंधी प्रबंधों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हाथरस में त्योहारों पर पुलिस का सख्त पहरा, अवैध पटाखों और मिलावटखोरी पर होगी कार्रवाई; अफवाह फैलाने वालों की भी खैर नहीं

सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सशस्त्र सुरक्षा बलों की तैनाती, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता तथा सुरक्षा से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। निरीक्षण में सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित पाए गए।

हाथरस में त्योहारों पर पुलिस का सख्त पहरा, अवैध पटाखों और मिलावटखोरी पर होगी कार्रवाई; अफवाह फैलाने वालों की भी खैर नहीं

निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन

जानकारी  के अनुसार,  जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के बाद उन्होंने भ्रमण पंजिका में अपने हस्ताक्षर भी अंकित किए।

Ramayana Advance Booking: रिलीज से पांच दिन पहले ही रणबीर की फिल्म ने कमाए 43 करोड़, अब ओपनिंग पर नजर

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहित निर्वाचन विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Location :  हाथरस

Published :  31 October 2026, 5:17 PM IST