लापरवाही पर बरसीं Dimple Yadav, मैनपुरी में अधिकारियों को सख्त चेतावनी

मैनपुरी में शनिवार को आयोजित दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर गंभीर मंथन हुआ। बैठक में पहुंचीं सांसद Dimple Yadav ने अधिकारियों के साथ जिले की योजनाओं की समीक्षा की और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 23 May 2026, 4:37 PM IST
google-preferred
Mainpuri: मैनपुरी में शनिवार को आयोजित दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर गंभीर मंथन हुआ। बैठक में पहुंचीं सांसद Dimple Yadav ने अधिकारियों के साथ जिले की योजनाओं की समीक्षा की और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई दिशा समिति की बैठक

मैनपुरी कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित दिशा समिति की बैठक में जिले के विकास कार्यों, जनकल्याण योजनाओं और आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सांसद डिंपल यादव और करहल विधायक तेज प्रताप सिंह समेत तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सांसद ने विकास कार्यों की समीक्षा की

बैठक के दौरान सांसद डिंपल यादव ने बिंदुवार विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले की आम जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और जनता को योजनाओं का लाभ समय पर मिले।

लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

सांसद ने साफ कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो कर्मचारी या अधिकारी कार्यों में ढिलाई बरतेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

जनसमस्याओं पर विशेष फोकस

बैठक में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Location :  Mainpuri

Published :  23 May 2026, 4:11 PM IST

Advertisement