डीआईजी कानपुर रेंज हरीश चंदर ने औरैया पुलिस के वार्षिक निरीक्षण में थपथपाई पीठ। IGRS निस्तारण में प्रदेश में लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान और यूपी का पहला ‘साइबर गैंगस्टर’ केस दर्ज करने पर टीम को मिली बड़ी सराहना। गौकशी नेटवर्क के खात्मे और जनता के पॉजिटिव फीडबैक ने औरैया पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगाई भरोसे की मुहर।

औरैया: पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन न्यूज़ (Source: Google)
Auraiya: कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) हरीश चंदर ने औरैया जनपद का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड के रखरखाव और अपराध नियंत्रण की दिशा में किए गए कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जनपद की पुलिसिंग और अनुशासन को बेहतर बताते हुए उन्होंने पूरी टीम की पीठ थपथपाई।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने जनसुनवाई प्रणाली (IGRS) की समीक्षा की। उन्होंने इस बात पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की कि औरैया पुलिस ने जन शिकायतों के निस्तारण में लगातार तीन बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे जनसेवा का बेहतरीन उदाहरण बताया।
रेलवे ट्रैक पर मिला शव, रातभर नहीं हो सकी पहचान; सुबह एक फोटो ने बदल दी पूरी कहानी
डीआईजी हरीश चंदर ने औरैया पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के खिलाफ की गई कार्रवाई को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि "साइबर गैंगस्टर के संबंध में दर्ज किया गया मुकदमा औरैया का प्रदेश में पहला मुकदमा है।" साइबर अपराधियों के सिंडिकेट को तोड़ने और प्रदेश स्तर पर सराहनीय कार्य करने के लिए उन्होंने विशेष रूप से औरैया पुलिस की साइबर सेल की प्रशंसा की।
Haldwani: 19 साल की लड़की ने थाने के भीतर मां को मारा थप्पड़, कहा- तुझे समझ नहीं आता
अपराध समीक्षा के दौरान डीआईजी ने गौकशी के विरुद्ध चलाए गए अभियान का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि गौकशी के एक बड़े नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 30 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है, जो जनपद की एक बड़ी उपलब्धि है। गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई इन कार्रवाइयों से अपराधियों में कानून का खौफ पैदा हुआ है।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय की साफ-सफाई और फाइलों के रखरखाव को लेकर डीआईजी संतुष्ट नजर आए। उन्होंने बताया कि जनता और जनप्रतिनिधियों से मिले फीडबैक में औरैया पुलिस की छवि काफी सकारात्मक रही है। जनता का यह भरोसा ही औरैया पुलिस के काम पर सफलता की मुहर लगाता है।