रातों-रात बिछा दी सड़ी-गली सामग्री! उमा नगर में RCC सड़क का काला सच उजागर, जानिए गिट्टी की जगह क्या इस्तेमाल हुआ?

देवरिया के उमा नगर वार्ड नंबर-19 में बन रही आरसीसी सड़क को लेकर स्थानीय लोगों ने निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि गिट्टी की जगह राखनुमा कचरा और खराब सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने उच्चस्तरीय तकनीकी जांच, दोषियों पर कार्रवाई और मानक के अनुरूप सड़क निर्माण की मांग की है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 26 July 2026, 9:54 AM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया नगर पालिका परिषद देवरिया के वार्ड संख्या-19 में बन रही आरसीसी सड़क निर्माण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय मोहल्ले वासियों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। गिट्टी की जगह सड़ी-गली और बदबूदार राखनुमा सामग्री भरकर आरसीसी सड़क तैयार की जा रही है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने जताई सड़क की मजबूती पर चिंता

मोहल्लेवासियों का कहना है कि सड़क बनने से पहले ही उसकी मजबूती पर संदेह पैदा हो गया है। लोगों का आरोप है कि यदि निर्माण कार्य इसी तरह चलता रहा तो सड़क कुछ ही समय में टूटने लगेगी और सरकारी धन की बर्बादी होगी। निर्माण स्थल से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Deoria: पुलिस का बड़ा एक्शन; जानिए कैसे दो अवैध तमंचों के साथ दबोचा गया युवक, पुलिस ने भेजा जेल

अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाने की कोशिश की गई, लेकिन अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच करना उचित नहीं समझा। इससे लोगों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ठेकेदार पर मनमानी के आरोप

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि ठेकेदार मनमानी कर रहा है और जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी से उसे खुला संरक्षण मिल रहा है। लोगों ने पूरे निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराए जाने, दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई तथा मानक के अनुरूप सड़क निर्माण सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Deoria: राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैंकरों का अतिक्रमण, राहगीरों की जान जोखिम में; पेट्रोलियम डिपो प्रबंधन पर उठे सवाल

पूर्व अध्यक्ष पद प्रत्याशी ने भी उठाए सवाल

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार अधिकारी इस कथित अनियमितता पर मौन क्यों हैं? क्या जनता के टैक्स के पैसे से बनने वाली सड़क की गुणवत्ता की निगरानी करने वाला कोई नहीं है, या फिर सब कुछ मिलीभगत से हो रहा है? इन सवालों का जवाब नगर पालिका प्रशासन को देना होगा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विजय रामायण ने नगर पालिका प्रशासन पर विकास कार्यों की अनदेखी तथा गुणवत्ता पर गंभीर सवाल लगाए। देवरिया से डायनामाइट न्यूज़ रिपोर्ट।

Location :  Deoria

Published :  26 July 2026, 9:54 AM IST

Related News

Advertisement