Deoria Crime: जिस घर में आई थी मेहमान बनकर, वहीं मिली खौफनाक मौत…जानें कैसे गई मासूम गोपी की जान

देवरिया के मोहन रोड पर मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलने के कारण 13 वर्षीय किशोरी गोपी की मौत हो गई। पुलिस ने हथियार को कब्जे में लेकर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 17 June 2026, 10:24 AM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शहर के मोहन रोड स्थित एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से एक 13 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान सादात निवासी विजय बरनवाल की बेटी गोपी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि गोपी महज दो दिन पहले ही मोहन रोड पर रहने वाले अपने चाचा सुशील बरनवाल के घर आई थी। किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि यहाँ आना उसके जीवन का आखिरी सफर साबित होगा।

कमरे में गूंजी गोली की आवाज

घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। घर के सभी लोग रोजाना की तरह अपने कामों में व्यस्त थे, तभी अचानक एक कमरे से गोली चलने की जोरदार आवाज सुनाई दी। परिजन जब भागकर कमरे के भीतर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

देवरिया शिक्षक सुसाइड केस : 4 महीने से पुलिस को चकमा दे रही थीं पूर्व बीएसए, आखिर दिल्ली से कैसे हुई गिरफ्तारी?

गोपी खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी। जानकारी के अनुसार, कमरे में रखे उसके चाचा सुशील की लाइसेंसी पिस्टल से संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चल गई थी। गोली सीधे किशोरी के सिर के आर-पार निकल गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी, लाइसेंसी पिस्टल जब्त

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल की गई सुशील की लाइसेंसी पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया है।

देवरिया में हरियाली पर संकट : वन विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल, ठेकेदारों के हौसले बुलंद

इस मामले में कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। गोली किन परिस्थितियों में चली, क्या यह कोई दुर्घटना थी, लापरवाही थी या फिर इसके पीछे कोई और वजह है, इन सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Location :  Deoria

Published :  17 June 2026, 10:24 AM IST

Advertisement