थानेदारों की उड़ी नींद: एसपी अभिजीत शंकर की चेतावनी; ‘काम में ढिलाई तो सीधी होगी कार्रवाई’

देवरिया एसपी अभिजीत आर. शंकर ने थाना प्रभारियों और सीओ के साथ समीक्षा बैठक कर अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी थाना क्षेत्र में अपराध बढ़ने पर संबंधित थाना प्रभारी की जवाबदेही तय होगी और लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 8 August 2026, 1:23 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस महकमा अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक अभिजीत शंकर ने पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस क्षेत्राधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक की। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों और थानों से संबंधित समस्याओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

अपराध बढ़ा तो तय होगी थानेदार की जिम्मेदारी

बैठक में एसपी अभिजीत आर. शंकर ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी थाना क्षेत्र में अपराध बढ़ता है या अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं पाया जाता है तो संबंधित थाना प्रभारी की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Deoria: जिस बेटे से घर चलाने की थी उम्मीद, उसी की मस्कट से आई मौत की खबर! परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गश्त बढ़ाने और फरियादियों की सुनवाई के निर्देश

उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध की रोकथाम के लिए लगातार गश्त बढ़ाई जाए, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए और शिकायत लेकर थाने पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।

लंबित विवेचनाओं और वांछितों की गिरफ्तारी पर जोर

बैठक में लंबित विवेचनाओं, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी, अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी मामले में लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Deoria: मेडिकल स्टोर्स में अचानक घुसे ड्रग इंस्पेक्टर, फिर जो सामने आया, देख उड़ गए सबके होश

पुलिस महकमे में बढ़ी हलचल

एसपी के इस सख्त फरमान के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि अब थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर और अधिक सक्रिय रहना होगा। आदेश के बाद जिले के पुलिस महकमे में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि अपराध बढ़ने की स्थिति में सीधे थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय होगी।

Location :  Deoria

Published :  8 August 2026, 1:23 PM IST

Related News

Advertisement