Deoria: किशोरी से छेड़खानी के आरोपों से इलाके में हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला

देवरिया के सलेमपुर में एक किशोरी ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 17 July 2026, 11:27 AM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी ने एक युवक पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोपी विजय यादव पुत्र हरिराम यादव, निवासी नदौली, कोतवाली सलेमपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

घर में अकेला पाकर दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि घटना के समय उसकी मां घर पर नहीं थीं और वह अकेली थी। इसी दौरान आरोपी घर पहुंचा और उसकी मां के बारे में पूछताछ करने लगा। आरोप है कि अकेला पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे, जिसके बाद आरोपी कथित तौर पर वहां से भाग गया।

Deoria: दुकान बंद कर लौट रहा था घर, तभी काल बनकर आई तेज रफ्तार कार के पीछे घिसटता चला गया बेबस सब्जी विक्रेता

थाने में सुनवाई न होने का आरोप

पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उसने पूरी जानकारी अपनी मां को दी और परिवार के साथ कई बार थाने जाकर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की मांग की।

एसपी ने जांच का दिया आश्वासन

पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता को मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Deoria: तिरंगे में लिपटने से पहले ही रो पड़ा रामपुर चंद्रभान, असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह को नम आंखों से विदाई

साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए जाएंगे। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Deoria

Published :  17 July 2026, 11:26 AM IST

Advertisement