अज्ञात वाहन की टक्कर ने छीनी जिंदगी, देवरिया में परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

देवरिया में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। पुलिया के पास हुए इस हादसे में गंभीर रूप से घायल अधेड़ ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद घर में मातम पसरा है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 September 2026, 11:30 AM IST
google-preferred

Deoria: गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी बिरवा गांव के समीप पुलिया के पास शनिवार की रात को अज्ञात वाहन ने एक अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी जिससे शख्स  गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा चौहान (50) घर से बाजार के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह गांव के समीप स्थित पुलिया के पास पहुंचे, इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Image

305 करोड़ की सौगात से पहले देवरिया में सियासी हलचल तेज, कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को किया हाउस अरेस्ट

नई बचायी जा सकी जान

घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घायल अवस्था में पड़े विश्वकर्मा चौहान को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।

परिजनों में कोहराम

मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देवरिया में विकास का बड़ा पैकेज, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं को मिली रफ्तार

मामले में पुलिस की कार्रवाई

गौरी बाजार थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधि संगत कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। पुलिस द्वारा आसपास के कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हुए वाहन का सुराग लगाया जा सके।

अब देखना यह है कि पुलिस की जांच में फरार वाहन और उसके चालक तक कब पहुंच पाती है।

Location :  Deoria,

Published :  30 August 2026, 1:38 AM IST

Advertisement