देवरिया में गोर्रा-राप्ती का बढ़ा जलस्तर, खेतों में घुसा पानी; खरीफ की फसल डूबने से किसानों की बढ़ी चिंता

देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र में गोर्रा और राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से खेतों में पानी पहुंच गया है। खरीफ की फसलें जलमग्न होने से किसानों की चिंता बढ़ी है, जबकि प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट रखा है।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 29 September 2026, 6:01 PM IST

Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले में गोर्रा और राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर ने रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। निचले इलाकों में नदी का पानी खेतों तक पहुंचने से धान समेत खरीफ की फसलें जलमग्न होने लगी हैं। संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया है।

खेतों में घुसा नदी का पानी

रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में गोर्रा और राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी किनारे और निचले इलाकों में कई खेतों में पानी पहुंच गया है। धान समेत अन्य खरीफ की फसलें पानी में डूबने से किसानों को नुकसान की आशंका सताने लगी है।

किसानों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान हो सकता है। फसल बर्बाद होने की स्थिति में उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा होने की चिंता भी बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें: गजाला हत्याकांड: साली को ज्यादा दहेज मिला तो भड़का पति, विवाद के बाद पत्नी की हत्या; गिरफ्तार

ग्रामीणों में बाढ़ को लेकर दहशत

नदी का पानी बढ़ने के साथ तटवर्ती गांवों के लोग लगातार हालात पर नजर रख रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि बारिश जारी रहने और नदियों का जलस्तर और बढ़ने पर निचले इलाकों में पानी फैल सकता है। सबसे ज्यादा चिंता किसानों को खेतों में खड़ी फसल के साथ पशुओं के चारे को लेकर है। लगातार बढ़ता पानी ग्रामीणों के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

ये भी पढ़ें: छत से टपकता पानी, बरसात का खौफ और फिर बदला वक्त! देवरिया की पूजा का ‘पक्के मकान’ का सालों पुराना सपना हुआ पूरा

बाढ़ चौकियों पर प्रशासन अलर्ट

संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखा है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नदी के जलस्तर, तटबंधों और संवेदनशील इलाकों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन का फोकस किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करने पर है। ग्रामीणों ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और राहत व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।

Location :  Deoria

Published :  29 September 2026, 6:01 PM IST