मोबाइल चार्ज करते समय 8 वर्षीय मासूम के साथ हुआ ऐसा हादसा, पलभर में मातम में बदल गई खुशियां

घर में मोबाइल चार्ज करते समय एक छोटी-सी लापरवाही ने आठ वर्षीय मासूम की जिंदगी छीन ली। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के असनहर गांव में मंगलवार दोपहर करंट की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे बचाने की उम्मीद में अस्पताल लेकर दौड़े।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 August 2026, 1:44 AM IST

Deoria: जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम असनहर में मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय मासूम बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्यवान सिंह की 8 वर्षीय कली पुत्री लाडो घर में मोबाइल चार्ज कर रही थी। इसी दौरान वह अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। करंट इतना तेज था कि बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत बिजली का संपर्क बंद कर उसे बचाने का प्रयास किया।

परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, देवरिया ले गए, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही गौरी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजनों में घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

देवरिया DM की सख्ती: 10 दिन में होगी सभी गैस एजेंसियों की जांच, 7 दिन से ज्यादा स्टॉक मिला तो कार्रवाई

गांव में शोक की लहर

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि लाडो बेहद चंचल और होनहार बच्ची थी। उसकी असमय मौत से हर कोई स्तब्ध है। गांव में दिनभर लोगों का तांता परिवार को सांत्वना देने के लिए लगा रहा।

तेज रफ्तार वाहन चालकों की अब खैर नहीं, देवरिया पुलिस के बेड़े में शामिल हुआ इंटरसेप्टर वाहन

बिजली से जुड़े उपकरणों का सावधानी से करें उपयोग

विशेषज्ञों का कहना है कि मोबाइल चार्जिंग के दौरान बिजली से जुड़े उपकरणों का उपयोग करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। किसी भी प्रकार की खराब वायरिंग, क्षतिग्रस्त चार्जर या खुले विद्युत संपर्क से ऐसे हादसे हो सकते हैं। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर बिजली सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की जरूरत को उजागर किया है।

Location :  Deoria

Published :  5 August 2026, 1:19 AM IST