देवरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो फ्लोर मिलें जांच के दायरे में

देवरिया में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने जिले की दो आटा मिलों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों में लेबलिंग संबंधी अनियमितताएं पाए जाने पर विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 August 2026, 10:55 PM IST
google-preferred

Deoria: जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने जिले की दो आटा मिलों पर छापेमारी की। यह अभियान आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों में लेबलिंग संबंधी अनियमितताएं पाए जाने पर विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सबसे पहले पहाड़पुर स्थित श्री गणपति रोलर फ्लोर मिल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुरवा स्थित प्रकाश ट्रेडर्स फ्लोर मिल की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उत्पादों की पैकेजिंग, लेबलिंग, गुणवत्ता मानकों तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया।

जांच में दोनों मिलों के उत्पादों की लेबलिंग में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई, जिसके आधार पर संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किया गया।

आटा, मैदा और सूजी के कुल तीन नमूने भी संग्रहित

कार्रवाई के दौरान दोनों आटा मिलों से आटा, मैदा और सूजी के कुल तीन नमूने भी संग्रहित किए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता और मानकों की जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। विभाग का कहना है कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी प्रकार की गुणवत्ता संबंधी कमी या खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

देवरिया में सनसनीखेज वारदात: मामूली विवाद में किशोर की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी हिरासत में

गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री विभाग की प्राथमिकता

खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिले में समय-समय पर खाद्य प्रतिष्ठानों, आटा मिलों, डेयरी, मिठाई की दुकानों और अन्य खाद्य कारोबारियों के यहां निरीक्षण एवं सैंपलिंग अभियान चलाया जाता रहेगा।

चोरी की स्प्लेंडर पर शान से घूम रहा था अरमान, देवरिया पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने सिखाया सबक

विभाग ने खाद्य कारोबारियों से अपील

विभाग ने खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि वे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के सभी प्रावधानों का पालन करें, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और मानक के अनुरूप खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराए जा सकें।

Location :  Deoria

Published :  5 August 2026, 10:50 PM IST

Related News

Advertisement