महराजगंज में पनीर की दुकान पर फूड विभाग का बड़ा छापा! सैंपल सीज, लाइसेंस न मिलने पर शुरू हुई कार्रवाई
महराजगंज के बागापार चौराहे पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर की दुकान पर छापेमारी कर पनीर का नमूना जांच के लिए सीज किया। जांच के दौरान दुकान संचालक वैध खाद्य लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। विभाग ने कहा कि लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।