फतेहपुर में एक राजनेता को चाय पिलाना बना गुनाह?

फतेहपुर में अखिलेश यादव द्वारा चाय पी जाने वाली दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग ने छापा मारा। टीम ने सैंपल जांच के लिए भेजे हैं और नियमों के पालन को लेकर निर्देश दिए हैं, जिससे राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 18 April 2026, 4:16 PM IST
google-preferred

Fatehpur: क्या अखिलेश यादव का चाय पीना अब गुनाह बन गया? फतेहपुर में एक चाय की दुकान पर अचानक फूड सेफ्टी विभाग की टीम पहुंच जाती है और माहौल गरम हो जाता है। जिस दुकान पर कुछ दिन पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रुककर चाय पी थी। अब वहीं पर कार्रवाई ने सियासी चर्चाओं को नया रंग दे दिया है। सवाल उठ रहे हैं कि यह सिर्फ एक रूटीन जांच है या फिर चर्चा में आई दुकान पर अचानक जागा फूड विभाग?

चाय की दुकान से शुरू हुई सियासत

फतेहपुर शहर के आर्यन नाम के युवक की चाय की दुकान कुछ दिनों पहले तब सुर्खियों में आई थी जब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव वहां पहुंचे और चाय पी। इसके बाद यह दुकान सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गई थी। लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी थी और दुकान एक तरह से वायरल स्पॉट बन गई थी।

फूड सेफ्टी विभाग की अचानक एंट्री

इसी बीच फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने दुकान पर औचक निरीक्षण किया। टीम ने वहां पहुंचकर साफ-सफाई, चाय बनाने की प्रक्रिया और इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री की गहन जांच की। इस दौरान कई चीजों को नोट किया गया और चाय के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

बर्तनों और साफ-सफाई पर सवाल

Fatehpur: सीबीएसई 10वीं में फतेहपुर के छात्रों ने लहराया परचम, 53 से ज्यादा विद्यार्थियों के 90% प्लस अंक

निरीक्षण के दौरान टीम ने कुछ बिंदुओं पर आपत्ति भी जताई। खासकर चाय बनाने में इस्तेमाल हो रहे एल्युमिनियम के बर्तनों को लेकर अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। साथ ही दुकान संचालक को साफ-सफाई और नियमों के पालन को लेकर सख्त निर्देश दिए गए।

दुकान संचालक का पक्ष और सफाई

दुकान संचालक आर्यन ने कहा कि वह लंबे समय से चाय की दुकान चला रहा है और हमेशा स्वच्छता का ध्यान रखता है। उसने भरोसा दिलाया कि वह विभाग के बताए गए सभी नियमों का पालन करेगा और सुधार करेगा। हालांकि कार्रवाई के बाद दुकान चर्चा में फिर से आ गई है।

 

Location :  Fatehpur

Published :  18 April 2026, 4:16 PM IST

Related News

Advertisement