गोवंश को बिहार ले जाने की थी बड़ी साजिश, दो तस्कर ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

देवरिया पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों की एक साजिश को नाकाम कर दिया। थाना मईल क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार गोवंशीय पशु बरामद किया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 July 2026, 5:30 AM IST

Deoria: जनपद की पुलिस ने अवैध गो-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना मईल क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 4 गोवंशीय पशु, बिना नंबर प्लेट की एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल तथा एक सफेद झोले से लोहे का चापड़ और लकड़ी का ठेहा बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना मईल पुलिस ने 27/28 जुलाई की रात देवरहवा बाबा तपस्थली (मचान) के पास नदी किनारे मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

नीचे झूल रहा था 11 KV का तार; देवरिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली के चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश उर्फ नान्हू राजभर (45 वर्ष) और नीरज कुमार (26 वर्ष), दोनों निवासी नरसिंहडाड़, थाना मईल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना मईल में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

देवरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: दूध-दही के नमूने लिए, पिज्जा-फास्ट फूड प्रतिष्ठानों को भी नोटिस

पूछताछ में आरोपियों ने बताया

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे 8–9 लोगों के गिरोह के साथ मिलकर घूम रहे गोवंशीय पशुओं को पकड़ते थे और उन्हें नदी किनारे लाकर नाव के जरिए बिहार ले जाकर कम कीमत पर बेच देते थे। पुलिस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Location :  Deoria

Published :  29 July 2026, 5:27 AM IST