हिंदी
घटना के बाद बिलखते परिजन (Img: Dynamite News)
Deoria: देवरिया जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। महुआनी चौराहे पर एक तेज रफ्तार टेलर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गुड्डीजोर गांव निवासी 18 वर्षीय सोनू प्रसाद, पुत्र रम्भू प्रसाद, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनू अपने एक साथी के साथ बाइक से देवरिया आ रहा था। इसी दौरान महुआनी चौराहे के पास सामने से आए तेज रफ्तार टेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सोनू प्रसाद ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके साथ मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही और यातायात भी प्रभावित हुआ।
देवरिया में सरेआम फायरिंग से हड़कंप, आखिर बगीचे में किसने मचाई दहशत?
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही टेलर चालक की तलाश भी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है।
Location : Deoria
Published : 6 July 2026, 7:38 PM IST
Topics : Bike Accident Deoria News Road Accident UP News