देवरिया में हैवानियत की हदें पार: स्कूल के रास्ते से लापता हुई छात्रा, सहेली ने खोला राज तो कांप उठे परिजन

देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 12 August 2026, 3:37 PM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया जनपद के महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जा रही किशोरी को रास्ते में कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी किशोरी को उसकी सहेली के घर छोड़कर फरार हो गया। सहेली ने घटना की जानकारी किशोरी के परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

आरोपी की तलाश जारी

परिजनों ने किशोरी को लेकर महुआडीह थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है, जो उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें - Deoria News: ‘पैदा होते ही बिका नवजात’… सनसनीखेज दावे की क्या है सच्चाई? प्रशासन ने अफवाहों पर लगाया विराम

आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद किशोरी के परिजनों में काफी आक्रोश है। परिवार आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। महुआडीह थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच के साथ ही आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें - Deoria News: रात में अचानक बुझ गई 15 हजार घरों की बिजली, ट्रांसफार्मर में क्या हुआ कि मच गया हाहाकार?

Location :  Deoria

Published :  12 August 2026, 3:37 PM IST

Advertisement