
देवरिया में अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार (img: Dynamite news)
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के महुआडीह पुलिस ने अपहरण के मामले में विवेचना के दौरान प्रकाश में आए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को लीलापुर तिराहा के पास से पकड़ा। इससे पहले पुलिस अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर को एक महिला ने अपने पुत्र आयुष सिंह के अपहरण की सूचना देते हुए थाना महुआडीह में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 29 सितंबर को आयुष सिंह को गोरखपुर के पैडलेगंज के पास से सकुशल बरामद कर लिया था।
ये भी पढ़ें: बेकरी दुकानदार पर हमला, देवरिया में तैनात पुलिस कांस्टेबल समेत चार पर मुकदमा; धमकी से मचा हड़कंप
मामले की विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। पुलिस के अनुसार, इसी जांच में दो अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आई। आरोप है कि दोनों ने किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर सिम कार्ड हासिल कर उसे अपने सहयोगियों को उपलब्ध कराया था। पुलिस के मुताबिक, इसी सिम का इस्तेमाल अपहृत युवक के परिजनों से फिरौती मांगने के लिए किया गया।
पुलिस ने थाना महुआडीह में दर्ज मुकदमा संख्या 225/2026 में धारा 140(2), 61(2) बीएनएस के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर धारा 42(3)(ई) टेलीकम्युनिकेशन्स एक्ट की बढ़ोतरी की है।
ये भी पढ़ें: रामेश्वर तिवारी की मौत के बाद पुलिस पर गिरी गाज, SHO समेत चार निलंबित; आखिर कहां हुई थी लापरवाही?
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्या विश्वकर्मा (24) निवासी चनेयपुर, थाना महुआडीह और सौरभ राय उर्फ नवीन राय (21) निवासी सोहसा गुलहरिया, थाना गौरीबाजार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इसके साथ ही कथित रूप से प्रयुक्त वाहन और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के संबंध में भी विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
Location : deoria
Published : 2 October 2026, 4:28 PM IST
Topics : Deoria News Deoria Police UP News