Up Police Encounter: देवरिया में देर रात पुलिस मुठभेड़, ब्रेकर विवाद के आरोपी को लगी गोली

देवरिया में ब्रेकर निर्माण को लेकर हुए विवाद मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लार क्षेत्र में शनिवार रात को चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश कर रहा नामजद आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 4 October 2026, 6:24 AM IST

Deoria: लार थाना क्षेत्र के भीकम छपरा गांव में ब्रेकर निर्माण को लेकर हुए विवाद के मामले में नामजद आरोपी दीपक तिवारी शनिवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार सत्तावर मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान दीपक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा।

घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती

पुलिस का दावा है कि पीछा करने के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

 देवरिया के बरारी चौराहे पर पुलिस का बड़ा जाल, बिना नंबर प्लेट की बाइकों के साथ चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

घायल आरोपी

पुलिस के मुताबिक घायल आरोपी की पहचान दीपक तिवारी पुत्र स्वर्गीय विनोद तिवारी, निवासी भीकम छपरा, थाना लार के रूप में हुई है। वह कुछ दिन पहले दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 291/2026 में नामजद आरोपी है।

देवरिया की हवालात में गांजा तस्करी करने वाले अपराधी की मौत, थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

आरोपी के कब्जे से बरामद हथियार

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Location :  Deoria

Published :  4 October 2026, 6:06 AM IST