
देवरिया में जमीन विवाद बना जंग का मैदान (सांकेतिक फोटो)
Deoria: जनपद के धुमनगर गांव में शुक्रवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान राजू चौहान ने सूर्य नारायण चौहान उम्र 45 वर्ष को लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य लोग भी हमले की चपेट में आ गए।
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया।
बताया गया कि घटना में सूर्य नारायण चौहान उम्र 45 वर्ष राजन चौहान (17), धीरज चौहान (15) और सोनम चौहान (20) वर्ष झगड़ा छुड़ाने गए जिसमें बुरी तरीके से घायल हो गए । सभी को परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया ले जाया गया।
गंभीर रूप से घायल सूर्य नारायण चौहान की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।
भूमि विवाद को लेकर हुई इस मारपीट के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की बात कही जा रही है। पुलिस मामले पर पैनी नजर बनाई हुई है।
Location : Deoria,
Published : 26 September 2026, 12:07 AM IST