Deoria: कांशीराम आवास में अचानक भिड़ गए दो पक्ष, मारपीट में कई लोग घायल

देवरिया के कांशीराम आवास में गुरुवार को रास्ते से आने-जाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी के बाद हाथापाई हुई, जिसमें कई लोगों को चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 October 2026, 2:38 AM IST

Deoria: थाना कोतवाली क्षेत्र के मेहड़ा पूर्वा स्थित कांशीराम आवास में गुरुवार को रास्ते से आने-जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों का प्राथमिक उपचार देवरिया मेडिकल कॉलेज में कराया गया। चिकित्सकों ने चोटों की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों के घायलों को सीटी स्कैन के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया है।

मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, दोनों पक्षों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस नियमानुसार विधिक कार्रवाई कर रही है।

38 करोड़ का ओवरब्रिज और भरभराकर गिरी सटरिंग: देवरिया के भटनी में बड़ा हादसा, जांच के आदेश

पुलिस का बयान

क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामला रास्ते से आने-जाने को लेकर हुए विवाद का है, जिसमें दोनों पक्षों को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों का मेडिकल कराया गया है और आवश्यक जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सवारी भरने वाले चालकों पर शिकंजा, ऑटो-रिक्शा सीज! देवरिया में यातायात पुलिस का अभियान; नो-पार्किंग पर भी एक्शन

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद मौके पर स्थिति सामान्य है और कानून-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Deoria

Published :  2 October 2026, 2:36 AM IST