हिंदी
निकाह के दिन जीशान खान को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजी जेल फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के खुखुंदू थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी जीशान खान युवक पर आरोप है कि उसने एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनातारहा, युवती द्वारा लगातार शादी करने का दबाव बनाए जाने के बावजूद युवक टालमटोल करता रहा।
क्या है पूरी खबर?
पीड़िता का आरोप है कि युवक ने निकाह का भरोसा देकर उसका विश्वास जीता और लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा। जब युवती को युवक की नीयत पर शक हुआ तो उसने मामले की शिकायत खुखुंदू पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस की कार्रवाई से शादी समारोह में हड़कंप
बताया जा रहा है कि आरोपी का निकाह तय हो चुका था और निकाह की तैयारियां भी चल रही थीं। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद खुखुंदू थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए निकाह के दिन ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से शादी समारोह में हड़कंप मच गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश
थाना प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
गोरखपुर: भलोटिया मार्केट में थमा दवा कारोबार, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी
धोखाधड़ी और शोषण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई
घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि महिलाओं के साथ धोखाधड़ी और शोषण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। देवरिया से डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट
Location : Deoria
Published : 20 May 2026, 3:26 PM IST
Topics : Aligarh Crime News Deoria Latest News UP News