Deoria: टालमटोल से आजिज कक्षा-5 के छात्र ने जनता दर्शन में जिलाधिकारी से की फरियाद तब जागा विद्यालय

देवरिया में जनता दर्शन के दौरान डीएम मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर कक्षा-5 के छात्र को तत्काल स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टीसी) जारी किया गया। अभिभावकों ने डीएम का आभार जताया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 July 2026, 6:38 PM IST

Deoria: जनता दर्शन में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनवाई कर रहे हैं। तत्पश्चात उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दूरभाष, गूगल मीट अथवा आवेदन को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दे रहे हैं।

जिलाधिकारी की इस तत्पर एवं प्रभावी पहल से जनता दर्शन में आने वाले फरियादी काफी संतुष्ट दिखाई दे रही हैं तथा अपनी समस्याओं के निस्तारण पर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं।

Deoria: दुकान बंद कर लौट रहा था घर, तभी काल बनकर आई तेज रफ्तार कार के पीछे घिसटता चला गया बेबस सब्जी विक्रेता

टीसी के लिए लगा रहे थे कई दिनों से चक्कर

आज जिलाधिकारी के समक्ष फुलवरिया पांडेय निवासी कक्षा-5 के छात्र अनमोल अपने अभिभावकों के साथ संविलयन विद्यालय से टीसी (स्थानांतरण प्रमाण-पत्र) जारी कराए जाने के अनुरोध को लेकर पहुंचे।

आवेदन पर जिलाधिकारी ने गंभीरता से सुनवाई की। फरियादी ने बताया कि विद्यालय द्वारा टीसी जारी करने में टालमटोल की जा रही है, जिससे उन्हें कई दिनों से चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

Deoria: तिरंगे में लिपटने से पहले ही रो पड़ा रामपुर चंद्रभान, असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह को नम आंखों से विदाई

अभिभावकों ने जताया आभार

इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल टीसी निर्गत किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में ही आज अनमोल की टीसी संबंधित विद्यालय फुलवरिया पांडेय, मिर्जापुर, बरहज द्वारा जारी कर दी गई। टीसी प्राप्त होने पर अनमोल के पिता अभिमन्यु एवं माता रेनू देवी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी के प्रति आभार प्रकट किया।

जिलाधिकारी के इस कार्रवाई से बच्चों एवं अभिभावकों में काफी प्रसन्नता दिख रही है तथा जनपद वासियों के अंदर जिलाधिकारी के प्रति विश्वास एवं भरोसा बनता जा रहा है।

Location :  Deoria

Published :  14 July 2026, 6:38 PM IST