Deoria: आखिर बाल गृह में क्या देखने पहुंचे जज, DM और SP? औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

देवरिया में बाल संरक्षण और बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। जनपद न्यायाधीश धनेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने संयुक्त रूप से बाल गृह (बालक) का औचक निरीक्षण किया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 31 July 2026, 12:04 AM IST

Deoria: जनपद न्यायाधीश धनेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने संयुक्त रूप से बाल गृह (बालक) का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं, बच्चों के पठन-पाठन, साफ-सफाई एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई-लिखाई, खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों पर नजर बनाए वही उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा एक जिम्मेदार और अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

बाल गृह में अचानक पहुंच गए जज, DM और SP

आदर्श नागरिक बनाएं

जनपद न्यायाधीश ने कहा कि बाल गृह में रह रहे बच्चों को सुरक्षित, अनुशासित एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं बेहतर अवसर प्रदान कर उन्हें आदर्श नागरिक बनाएं।

जिलाधिकारी ने कहा

जिलाधिकारी ने कहा कि बाल गृह में निवासरत प्रत्येक बच्चे को शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों के पठन-पाठन, स्वास्थ्य, पोषण, खेलकूद एवं साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि उनके सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित हो सके।

Clash in Deoria: देवरिया में बड़े बवाल के बीच पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

अधिकारियों ने अधीक्षक एवं कर्मचारियों को दिए निर्देश

अधिकारियों ने बाल गृह के अधीक्षक एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि बच्चों के पठन-पाठन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही खेलकूद के गतिविधियों को और बढ़ावा दिये जाने पर बल दिया जाए तथा परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं उन्हें समयबद्ध एवं सुगमतापूर्वक उपलब्ध कराई जाएं।

अधिकारियों ने बच्चों से उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली। बच्चों ने बाल गृह में उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा विवाद पर DM-SP का बड़ा बयान, पत्थरबाजों पर होगी सख्त कार्रवाई, गांव में हालात सामान्य

ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण में अपर जिला जज, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अर्चना, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ए के गुप्ता, प्रभारी अधीक्षक बालगृह अशोक कुमार, सीडब्लूसी की सदस्य गण सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि मौके पर रहे मौजूद देवरिया से
दिनेश राव की रिपोर्ट।

Location :  Deoria

Published :  31 July 2026, 12:00 AM IST