रायबरेली में Road Safety Month का आगाज़, DM-SP ने लोगों को दिलाई ये शपथ
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ किया। यह अभियान 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलेगा, इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी जायेगी।