
अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन (Img: Dynamite News)
Gorakhpur: अंबेडकर जयंती पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा कुछ ताकतें संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं, जो देश के भविष्य के लिए चिंताजनक है। ये बात उन्होंने गोरखपुर के आंबेडकर चौराहा, कचहरी चौराहा पर अंबेडकर महासभा अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रिका भारती के कार्यक्रम में कहीं।
विश्वविजय सिंह ने कहा कि भारत का संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों के अधिकारों और सम्मान की गारंटी है। अगर इसे कमजोर किया गया तो समाज के कमजोर और वंचित वर्गों पर सबसे अधिक असर पड़ेगा।
मैनपुरी: डॉ. अंबेडकर को नमन कर सांसद डिंपल यादव ने भाजपा पर किया हमला
उन्होंने विशेष रूप से डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने जो संविधान देश को दिया, वह समानता, न्याय और स्वतंत्रता के सिद्धांतों पर आधारित है। आज जरूरत है कि हम उनके बताए मार्ग पर चलें और संविधान की रक्षा के लिए संकल्प लें।
हमीरपुर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने पर हंगामा
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए संविधान का सम्मान सर्वोपरि है। अगर हम सभी मिलकर बाबा साहेब के विचारों को अपनाएं, तो कोई भी ताकत लोकतंत्र को कमजोर नहीं कर सकती।
Location : Gorakhpur
Published : 14 April 2026, 2:51 PM IST