Mainpuri News: पुरानी रंजिश बनी खौफनाक वारदात, रात में फैला आतंक; जानिये पूरा मामला

मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम जरसुर निवासी मीरा देवी ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार 10 फरवरी 2026 की रात पुरानी रंजिश में आरोपियों ने परिवार के साथ मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूट ली। मामले में उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 11 February 2026, 2:29 PM IST

Mainpuri: जनपद के बिछवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरसुर की निवासी मीरा देवी पत्नी प्रमोद कुमार ने गांव के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि 10 फरवरी 2026 की रात करीब 7:30 बजे वह अपने घर पर मौजूद थीं, तभी पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आए।

शिकायत पत्र के अनुसार आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मीरा देवी, उनके पति प्रमोद कुमार और बेटे शिवम के साथ मारपीट की। इस दौरान परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना से परिवार दहशत में है और गांव में भी तनाव का माहौल बताया जा रहा है।

तोड़फोड़ के साथ मोबाइल और नकदी लूटने का आरोप

मीरा देवी का आरोप है कि हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की और उनका मोबाइल फोन छीन लिया, जिसकी कीमत करीब 17 हजार रुपये बताई गई है। साथ ही घर में रखे लगभग 6 हजार रुपये नकद भी लूटकर ले जाने का आरोप लगाया गया है।

रायबरेली में चोरों के हौसले बुलंद, गरीब के घर को बनाया निशाना; लोगों में दहशत का माहौल

पीड़िता के मुताबिक शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। उन्होंने अपने शिकायती पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि घटना की ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है, जिसे वह जांच के दौरान साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करने को तैयार हैं।

मामला जांच के आदेश जारी

घटना के बाद मीरा देवी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी और मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपियों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे उनका परिवार भयभीत है।

प्रयागराज सिर्फ संगम नहीं: माघ मेले में दिखती है शहर की असली रौनक, जानें इन स्पेशल स्पॉट्स के बारे में

एसपी कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 11 February 2026, 2:29 PM IST