
भाजपा के जिला प्रतिनिधि की गाड़ी पर हमला
Raebareli: रायबरेली जिले में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। भाजपा के जिला प्रतिनिधि और नहर विभाग में सिल्ट सफाई के ठेकेदार राज नारायण मौर्या की गाड़ी पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया।
हमलावरों ने उनकी स्कॉर्पियो एन को निशाना बनाते हुए गाड़ी के शीशे तोड़ दिए, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के राजघाट इलाके के पास की बताई जा रही है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि रविवार देर रात करीब 11:30 बजे भाजपा नेता राज नारायण मौर्या अपनी स्कॉर्पियो एन से कार्य स्थल की ओर जा रहे थे। उस समय नहर की सिल्ट सफाई का काम चल रहा था और वह उसी का निरीक्षण करने के लिए जा रहे थे। तभी अचानक दो बाइक सवार युवक वहां पहुंचे और उनकी गाड़ी को रोककर हमला कर दिया।
IPS Transfer: यूपी में तीन IPS अफसरों का तबादला, यहां देखिये सूची
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने अचानक गाड़ी को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। उन्होंने स्कॉर्पियो के शीशों पर वार कर उन्हें तोड़ दिया, जिससे वाहन का शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों में घबराहट फैल गई और कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से तेजी से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की। इसके साथ ही पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
घर के अंदर घुसकर उड़ा ले गए बाइक! देर रात चोरों ने वारदात को दिया अंजाम; सुबह उठते ही उड़ गए होश
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल देखने को मिला और कई लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।
Location : Raebareli
Published : 16 March 2026, 12:09 PM IST
Topics : Attack BJP leader crime news raebareli news UP Police