हिंदी
बलिया में शख्स ने लगाई फांसी
Ballia: यूपी के बलिया में शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आयी है। मनियर कस्बा स्थित चांदू पाकड़ वार्ड नंबर चार में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतक की पहचान जितेंद्र राजभर (45) उर्फ बाघा राजभर पुत्र सियाराम राजभर के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र राजभर का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया। जिस पर पत्नी ने कहा कि मैं मायके जा रही हूं तो उसने उसे सौ रुपए मायके जाने के लिए दे दिया। इसके बाद पत्नी के अपने मायके चली गई। इसके बाद युवक ने आहत होकर फांसी का फंदा लगाकर अपनी आत्महत्या कर लिया। उधर बच्चे स्कूल पढ़ने चले गए।
घटना से गांव में मचा हड़कंप
उससे दो घर हैं एक में उसके बच्चे थे। दूसरे में उसने फांसी लगा दी। पत्नी व बच्चों के चले जाने के बाद युवक ने कदम उठाया। बच्चों का रो रोकर हुआ बुरा हाल है। किसी ने जाकर घर में देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना से शोकाकुल परिजन
सूचना पर पहुंची पत्नी प्रमिला मायके से ससुराल पहुंची और दहाड़े मारकर रोने लगी। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मृतक जितेंद्र ठेले पर फल बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उनके परिवार में मां कोशिला देवी, पत्नी प्रमिला, बेटी खुशबू (22), बेटे मिथिलेश (15), राहुल (14), बेटी पूजा (13) और बेटा मनु 10 वर्ष हैं। इसके अलावा दो छोटे लड़के लव 5 वर्ष और कुश 3 वर्ष का है। कुल मिलाकर मृतक के सात बच्चे हैं जिनमें दो लड़की पांच लड़के हैं।
बलिया रेलवे स्टेशन की बदली तस्वीर; 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज का निर्माण
पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
खबर अपडेट हो रही है...
Location : Ballia
Published : 10 October 2025, 5:17 PM IST