
Deoria: जनपद के थाना सुरौली में पुलिस ने एक देशी पिस्टल और एक जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान नरसिंह चौहान पुत्र स्व.रामनाथ चौहान निवासी अमेठी मन्दिर उमानगर थाना कोतवाली जनपद देवरिया के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मंगरू चौराहे के पास से एक पुलिस ने अभियुक्त को एक देशी पिस्टल 32 बोर व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सुरौली पर संबंधित धाराओं में मु0अ0सं0 250/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का में मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के पास से .32 बोर की एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। इस संबंध में थाना सुरौली पर मु.अ.सं. 250/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह पटेल, उपनिरीक्षक इजहार खान, कांस्टेबल राजू राजभर, कांस्टेबल गोविंद यादव और कांस्टेबल बेलाल अंसारी थाना सुरौली जनपद देवरिया शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरौली पुलिस को यह सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
Location : Deoria
Published : 22 December 2025, 8:42 PM IST
Topics : country made pistol Crime in UP Deoria One arrested