गोरखपुर में अपराध पर वार, गैंगस्टर ने खोला चोरी के वाहनों का राज

जनपद में अपराधियों पर शिकंजा कसने की मुहिम के तहत थाना खोराबार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी के वाहनों की अवैध खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 April 2026, 2:40 AM IST

Gorakhpur: जनपद में अपराध पर शिकंजा कसने की मुहिम के तहत थाना खोराबार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी के वाहनों की अवैध खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर  डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खोराबार सुधांशु सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। टीम का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीरज कुमार सिंह ने मय पुलिस बल के साथ दबिश देकर वांछित अभियुक्त प्रिय प्रवास दूबे उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना खोराबार पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 89/2026 में वांछित था, जो उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट की विभिन्न धाराओं में दर्ज है। पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी के वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर उन्हें धोखाधड़ी से बेचता था। इस अवैध धंधे के जरिए वह आर्थिक और भौतिक लाभ अर्जित कर रहा था।

गोरखपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, इस शक ने ली महिला की जान, गांव में तनाव

गैंगस्टर की पहचान

अभियुक्त प्रिय प्रवास दूबे उर्फ विक्की, पुत्र राजीव कुमार दूबे, थाना बड़हलगंज क्षेत्र के दोरम्हा गांव का निवासी है। उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं। इससे साफ है कि वह संगठित अपराध से जुड़ा हुआ सक्रिय अपराधी रहा है।

गोरखपुर में गैस सिलेंडर वाले ने किया खेल, पुलिस ने भेजा जेल, ग्राहक बोले- मजा आया!

गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अनूप कुमार, कांस्टेबल रंजीत पाल और कांस्टेबल विकास सिंह की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है, जिससे इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी संभव हो सके।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जा सके।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 2 April 2026, 2:40 AM IST