गन पॉइंट पर दंपति से लूट, बदमाश बेखौफ, इलाके में दहशत

बदायूं जनपद के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दे डाली। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के मसानी मंदिर के पास शादी समारोह से लौट रहे एक दंपति को गन पॉइंट पर रोककर लूटपाट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 May 2026, 9:37 PM IST

Budaun: बदायूं जनपद के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दे डाली। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के मसानी मंदिर के पास शादी समारोह से लौट रहे एक दंपति को गन पॉइंट पर रोककर लूटपाट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। बाइक सवार दो बदमाशों ने चलती बाइक से चाबी निकालकर दंपति को रोका और तमंचा सटाकर नकदी-जेवरात लूट लिए। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

कैसे हुई वारदात?

मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपति रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे इस्लामनगर-बिल्सी मार्ग पर मसानी मंदिर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी चलती बाइक से चाबी निकाल ली। बाइक रुकते ही बदमाशों ने दंपति पर तमंचा तान दिया।

बंगाल में राज्यपाल का चला हंटर, ममता कैबिनेट को किया बर्खास्त, जानें नये CM के शपथ तक कौन चलायेगा राज्य?

पीड़ित पति के अनुसार, बदमाशों ने विरोध करने पर तमंचे की बट से मारपीट की और पत्नी के शरीर पर पहने सोने-चांदी के आभूषण उतरवा लिए। बदमाशों ने दंपति से करीब 15 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, झुमके, अंगूठी, लोंग व मोबाइल भी छीन लिया। लूटपाट के बाद बदमाश इस्लामनगर की ओर फरार हो गए।

पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे मौके पर...

घटना की सूचना मिलते ही यूपी-112 व थाना इस्लामनगर पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात की गंभीरता को देखते हुए सीओ बिल्सी व एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पीड़ित दंपति से घटना की पूरी जानकारी ली और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

बंगाल में राज्यपाल का चला हंटर, ममता कैबिनेट को किया बर्खास्त, जानें नये CM के शपथ तक कौन चलायेगा राज्य?

गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 3 टीमें गठित

एसपी देहात ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 3 टीमें गठित कर दी गई हैं। सर्विलांस और एसओजी टीम को भी लगाया गया है। मसानी मंदिर के आसपास व हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस पीड़ित दंपति के बयानों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Location :  Budaun

Published :  7 May 2026, 9:37 PM IST