
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन (IMG: Dynamite News)
Pratapgarh: जिले में लगातार जारी अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज और विद्युत विभाग की अव्यवस्थाओं के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने चिलबिला स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और जुलूस निकाला।बुधवार दोपहर भारी संख्या में एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ता अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक चले इस धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग की लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने विभाग के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर उन्हें समस्याओं से संबंधित एक आठ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।
ये भी पढ़ें: प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में इंटर के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि इस समय शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से आम जनता त्रस्त है। कई इलाकों में तो रात-रात भर बिजली गुल रहती है, जिससे छात्रों की पढ़ाई, व्यापारियों का कारोबार और किसानों की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद जनता जब शिकायत करना चाहती है, तो लाइनमैन से लेकर जेई (JE) और एक्सईएन (XEN) स्तर तक के अधिकारी फोन नहीं उठाते, जिससे लोगों की शिकायतों का समाधान नहीं हो पा रहा है।
ये भी पढ़ें: Bareilly: बुजुर्ग के मोबाइल से निकाला SIM, UPI एक्टिव कर खाते से उड़ाए 12 लाख, कॉलोनी का गार्ड गिरफ्तार
धरने में शामिल कांग्रेस सेवादल के जिला महासचिव भवानी शंकर दुबे ने विभाग में फैले भ्रष्टाचार और किसानों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों को नए बिजली कनेक्शन देने के नाम पर मोटी रकम के एस्टीमेट थमाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफार्मर खराब होने पर उसे बदलने के नाम पर भी अवैध रूप से पैसों की मांग की जा रही है। उन्होंने बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पावर हाउसों में बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं और संविदा लाइनमैन बिना सुरक्षा उपकरणों के जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर हैं।
ये भी पढ़ें: पिता और तीन मासूमों की एक साथ उठी अर्थी, नूंह सड़क हादसे के इस खौफनाक मंजर ने झकझोर कर रख दिया सबका दिल
कांग्रेस नेताओं ने दो टूक शब्दों में विभाग को चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर जिले की बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और अघोषित कटौती पर लगाम नहीं लगी, तो कांग्रेस पार्टी आम जनता को साथ लेकर सड़कों पर उतरेगी और लोकतांत्रिक तरीके से बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Location : pratapgarh
Published : 23 September 2026, 7:16 PM IST
Topics : Congress Pratapgarh pratapgarh news protest UP News