देवरिया जेल में अमिताभ ठाकुर से मिले अजय राय, बोले- कांग्रेस सड़क पर देगी जवाब

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने देवरिया जेल में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर से मुलाकात की। मुलाकात के बाद अजय राय ने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी।

Post Published By: ईशा त्यागी
Updated : 18 December 2025, 5:32 PM IST

Deoria: देवरिया जेल में बुधवार को सियासी हलचल बढ़ गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जेल पहुंचे और वहां जेल में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर से मुलाकात की। मुलाकात के बाद अजय राय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अमिताभ ठाकुर को लगातार परेशान और प्रताड़ित किया जा रहा है। अजय राय ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई बदले की भावना से की जा रही है।

जेल में सुविधा नहीं मिल रही: अजय राय

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अमिताभ ठाकुर को जेल में रहने और खाने की उचित सुविधा नहीं दी जा रही है। उन्हें बैरक में बंद रखा गया है और उनकी गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। अपराधी खुलेआम शहर में घूम रहे हैं। केवल जहरीले कफ सिरप के मामले को उठाने की वजह से अमिताभ ठाकुर को जेल भेज दिया गया। एक ईमानदार अधिकारी को प्रताड़ित करना लोकतंत्र और कानून के लिए गंभीर चुनौती है।

जेल में बंद रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर को लेकर बड़ी खबर: अवनीश अवस्थी, मुकुल गोयल और डीके ठाकुर समेत नौ के खिलाफ कोर्ट में दी अर्जी

कांग्रेस का समर्थन

अजय राय ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी ताकत के साथ अमिताभ ठाकुर के साथ खड़ी है। राहुल गांधी के हर बब्बर शेर इस लड़ाई में उनके समर्थन में खड़ा है। कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी।

महिला उत्पीड़न पर बीजेपी पर हमला

अजय राय ने भारतीय जनता पार्टी पर महिलाओं के उत्पीड़न के गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि कई भाजपा नेताओं पर दुष्कर्म और उत्पीड़न के मामले हैं। पार्टी को देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो ऐसे नेताओं को मंत्रिमंडल से हटाया जाना चाहिए।

देवरिया में हाई अलर्ट: पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार, 2 घंटे पूछताछ, पुलिस छावनी में तब्दील हुई कोतवाली

सड़क से लेकर सदन तक का ऐलान

अजय राय बोले कि कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी। न्यायप्रिय अधिकारी को प्रताड़ित करना और अपराधियों को संरक्षण देना स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस इस लड़ाई में पूरी ताकत के साथ खड़ी है। वह इसे कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से लड़ती रहेगी।

Location : 
  • Deoria

Published : 
  • 18 December 2025, 5:32 PM IST