हिंदी
राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर भाजपा मंत्री द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। देखिये यह रिपोर्ट
भाजपा के मंत्री का कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा
रायबरेली। कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के भाजपा मंत्री विजय शाह के द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर रायबरेली जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया । कांग्रेसियों के प्रदर्शन के साथ-साथ सभी महिलाएं और कई संगठन इस आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर काफी आक्रोश में है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, कांग्रेस नगर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा अगर तत्काल विजय शाह को बर्खास्त नहीं किया जाएगा तो यह आंदोलन और भी बड़ा होगा क्योंकि जिस तरह से देश की रक्षा के लिए कर्नल सोफिया कुरैशी ने अपनी जान की बाजी लगा कर देश की रक्षा की है और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।ऐसे में आपत्तिजनक टिप्पणी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वह फिर किसी भी समुदाय का हो।
ऊँचाहार में हुआ धरना प्रदर्शन
आज ऊँचाहार तहसील मुख्यालय पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया और मंत्री के इस्तीफे की माँग की। इस दौरान उन पर कार्रवाई मांग की है। इण्डिया नेशनल कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के दर्जनों कांग्रेसियों तहसील मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से मांग किया कि सेन की कर्नल सोफिया कुरैशी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए और उसपर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाए।
विदित हो कि पहलगाम में हुए हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिन्दूर की कमान संभालने वाली कर्नल सोफिया ने दुश्मनों के ठिकानों का तबाह किया इसके वह चर्चा में हैं। कांग्रेसियों का आरोप है उनपर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने विवादित टिप्पणी की है। मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन शब्द से संबोधित किया है। जिससे देश भर में राजनीतिक पार्टियां समेत अन्य संगठनों में नाराज हैं। ऊंचाहार के सभी कांग्रेसियों तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर मंत्री पर कार्रवाई की माँग की है।
इस दौरान कांग्रेस नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता राजनरायन मिश्रा, ओम प्रकाश तिवारी, दल बहादुर सिंह, डॉक्टर ज्योती पासी, शम्भू शरण पाल, अनुज सिंह, शाजू नकवी, रेखा विश्वकर्मा, गुड़िया, शहनाज बानो समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
महाराजगंज में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
महाराजगंज तहसील में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ऑपरेशन सिंदूर की नेतृत्वकर्ता करनाल सोफिया कुरैशी के खिलाफ मध्य प्रदेश के मंत्री जय शाह द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आयोजित किया गया।
जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि देश की बेटी के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रिंसू वैश्य, अंकुर जायसवाल, प्रदीप चौधरी, अवधेश चौधरी, गौरव मिश्रा, रमेश शुक्ला और हनुमान जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया।