महराजगंज में बारातियों और पेट्रोल पंप कर्मियों के बीच मारपीट और हंगामा

महराजगंज के फरेंदा स्थित एक पेट्रोल पंप पर पर्ची को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदल गया। कर्मचारियों और बारातियों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 26 April 2026, 6:39 PM IST

Maharajganj: जनपद में पेट्रोल-डीजल संकट के बीच हालात अब तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। फरेंदा दक्षिणी बाइपास स्थित अर्चना फिलिंग स्टेशन पर बीती रात जमकर हंगामा और मारपीट की घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

जानकारी के अनुसार, कुशीनगर से आ रही एक बारात के लोग पेट्रोल भराने के लिए पंप पर पहुंचे थे। इसी दौरान पर्ची लेने को लेकर बारातियों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बतायी ये वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बारातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ लोगों को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बारात में शामिल अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर तक हालात बेकाबू बने रहे।

महराजगंज डीएम ने ली सलामी, रिजर्व पुलिस लाइन में 396 रिक्रूट्स की सिंग आउट परेड, अनुशासन और दक्षता का हुआ प्रदर्शन

घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह विवाद हिंसा में बदल गया।

बताया जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल की किल्लत के कारण पंपों पर पहले से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं, जिससे लोगों में तनाव और अधीरता बढ़ रही है। इसी तनाव के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद उग्र रूप ले रहे हैं।

|Video| महराजगंज स्टेडियम में बड़ा बवाल! खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, जानें पूरा मामला

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो के आधार पर दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  26 April 2026, 6:37 PM IST