क्या डूब जाएगा चित्रकूट? मंदाकिनी के विकराल रूप से सहमे लोग; जानिए किस बड़े खतरे की ओर बढ़ रहा शहर

पिछली बाढ़ का नुकसान अभी भूले भी नहीं थे लोग, तभी मंदाकिनी ने फिर बढ़ाई चिंता... क्या चित्रकूट पर मंडरा रहा है एक और बाढ़ का खतरा?

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 31 August 2026, 3:00 PM IST
google-preferred

Chitrakoot: चित्रकूट में लगातार हो रही झमाझम बारिश के चलते मंदाकिनी नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नदी के उफान पर आने से रामघाट सहित आसपास के सभी प्रमुख घाटों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

निचले और संवेदनशील इलाकों में पानी पहुंचने की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पिछले दिनों आई बाढ़ से प्रभावित दुकानदार अभी नुकसान से पूरी तरह उबर भी नहीं पाए थे कि मंदाकिनी के बढ़ते जलस्तर ने उनकी चिंता फिर बढ़ा दी है। कई दुकानदार एहतियात के तौर पर अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुट गए हैं।

रामघाट और निचले इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी

बाढ़ की आशंका को देखते हुए स्थानीय पुलिस, प्रशासन और सिंचाई विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे जाने, तेज बहाव वाले क्षेत्रों के पास खड़े होने और जलभराव वाले स्थानों पर अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है।

Chitrakoot: आजादी का जश्न मनाने निकले थे, लेकिन रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार! दो छात्रों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर

यूपी और एमपी प्रशासन भी सतर्क

मंदाकिनी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश के तटवर्ती इलाकों में भी सतर्कता बढ़ाई गई है। दोनों राज्यों से जुड़े नदी किनारे के क्षेत्रों में हालात पर नजर रखी जा रही है।

जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए राहत और बचाव दलों को तैयार रखा गया है। प्रशासन का कहना है कि लगातार बारिश के चलते नदी के जलस्तर में और बदलाव की संभावना को देखते हुए स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

Chitrakoot: आजादी का जश्न मनाने निकले थे, लेकिन रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार! दो छात्रों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर

लोगों से सतर्क रहने की अपील

प्रशासन ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। लगातार बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण चित्रकूट में बाढ़ का खतरा फिलहाल पूरी तरह टला नहीं है।

Location :  Chitrakoot

Published :  31 August 2026, 3:00 PM IST

Related News

Advertisement