नोएडा के मेगा मार्ट में तड़के लगी भीषण आग, चंद मिनटों में पूरी बिल्डिंग लपटों में घिरी; लोगों में मची चीख पुकार

नोएडा के सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित विशाल मेगा मार्ट में तड़के सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी बिल्डिंग इसकी चपेट में आ गई। हालांकि समय रहते दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा टल गया।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 27 March 2026, 2:19 PM IST

Noida: थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में शुक्रवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया। सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित विशाल मेगा मार्ट में अचानक आग लग गई। सुबह करीब साढ़े चार बजे शुरू हुई ये आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में ग्राउंड फ्लोर से लेकर दूसरी मंजिल तक पूरी बिल्डिंग इसकी चपेट में आ गई। आसपास के लोगों ने जब ऊंची-ऊंची लपटें और काला धुआं उठता देखा। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दमकल की टीमों ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सीएफओ प्रदीप चौबे के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए करीब 15 दमकल गाड़ियों को लगाया गया। दमकल कर्मियों ने लगातार तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत की। तब जाकर आग पर नियंत्रण पाया जा सका। आग इतनी भीषण थी कि उसका धुआं और लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं। जिससे हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता था।

यूपी में थमी आंधी-बारिश, अब बढ़ेगा तापमान; जानें लखनऊ, नोएडा और वाराणसी का ताजा मौसम अपडेट

कारण अब भी बना हुआ है रहस्य

फिलहाल आग लगने की असली वजह सामने नहीं आई है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस हादसे में मेगा मार्ट के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

टल गया बड़ा हादसा

सबसे राहत की बात यह रही कि जिस समय आग लगी। उस वक्त मार्ट बंद था। वहां न तो कोई कर्मचारी मौजूद था और न ही कोई ग्राहक। ऐसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वरना यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था।

यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द खुलेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट; जानिये कब उड़ान भरेंगे प्लेन

 जांच में जुटा प्रशासन

फिलहाल पुलिस और फायर विभाग की टीमें पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं। प्रशासन बिल्डिंग की सुरक्षा व्यवस्था और आग लगने के कारणों की गहराई से जांच कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आ पाएगी।

Location : 
  • Noida

Published : 
  • 27 March 2026, 2:19 PM IST