
पीड़िता किशोरी (Image Source: DN Reporter )
Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। हजरतपुर थाना क्षेत्र से सामने आए मामले ने न सिर्फ स्थानीय प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया है, बल्कि महिला सुरक्षा को लेकर किए जा रहे दावों पर भी गंभीर सवाल उठा दिए हैं। एक नाबालिग किशोरी ने पुलिस पर ऐसे आरोप लगाए हैं, जो बेहद चौंकाने वाले हैं।
किशोरी का कहना है कि वह दवाई लेने के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस घटना के बाद जब मामला पुलिस तक पहुंचा, तो कार्रवाई की बजाय पुलिस की भूमिका ही संदिग्ध नजर आने लगी।
पीड़ित किशोरी ने आरोप लगाया है कि हजरतपुर पुलिस ने उसका मेडिकल तक नहीं कराया, जो इस तरह के मामलों में बेहद जरूरी प्रक्रिया मानी जाती है। इतना ही नहीं, किशोरी का दावा है कि पुलिस ने उसे बयान बदलने के लिए दबाव बनाया और यहां तक कि धमकी भी दी।
बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए नाबालिग किशोरी ने दावा किया है कि उसका मेडिकल नहीं कराया गया और बयान बदलने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को बचाने के लिए हल्की धाराओं में कार्रवाई की, जिससे महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल उठ रहे हैं।… pic.twitter.com/78DlRmmfRO
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 6, 2026
महराजगंज में घरेलू गैस की किल्लत को लेकर व्यापारियों में आक्रोश, लगाए ये आरोप
किशोरी के मुताबिक, एक महिला कांस्टेबल ने उसे डराया-धमकाया और कहा कि अगर उसने अपना बयान नहीं बदला तो लड़का फंस जाएगा। इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि पीड़िता का कहना है कि उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया।
मामले में सबसे बड़ा आरोप यह है कि पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बजाय हल्की धाराओं में चालान कर दिया। किशोरी और उसके परिजनों का आरोप है कि इसमें आर्थिक साठगांठ की भी आशंका है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी को बचाने के लिए जानबूझकर केस को कमजोर किया गया। अगर यह आरोप सही साबित होते हैं, तो यह कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
मैनपुरी के इस इलाके में डर में जीने को लोग मजबूर, एसपी ऑफिस पहुंचकर कहा- अब आप ही करें हमारी मदद…
इस पूरे घटनाक्रम ने राज्य सरकार की महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं, खासकर मिशन शक्ति की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर जहां सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर ऐसे मामले उन दावों की पोल खोलते नजर आते हैं।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी है और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। अब देखना होगा कि इस मामले में उच्च अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं और पीड़ित किशोरी को न्याय मिल पाता है या नहीं।
Location : Budaun
Published : 6 April 2026, 4:51 PM IST