
चकिया में नगरवासियों का जोरदार प्रदर्शन
Chandauli: शनिवार को चकिया नगर पंचायत की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगरवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
कमीशन खोर चेयरमैन पर नाराजगी
जन संघर्ष समिति द्वारा आयोजित प्रदर्शन में स्थानीय लोग “कमीशन खोर चेयरमैन होश में आओ” के नारे लगाते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने हिस्सा लिया।
ज्ञापन में उठाई गई समस्याएं
ज्ञापन में नगर पंचायत क्षेत्र में फैली अव्यवस्थाओं और अधूरी योजनाओं पर चिंता जताई गई। मुख्य मांगों में स्मार्ट मीटर, जल कर, नगर में बढ़ाए गए गृह सार्वजनिक शौचालय, बिजली व्यवस्था में सुधार और कटौती पर नियंत्रण शामिल थे। नगरवासियों का आरोप था कि कई काम बिना उचित मानकों के कराए जा रहे हैं, जिससे जनता को परेशानी हो रही है।
सीतापुर में अग्निकांड: मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत, 14 घर हुए खाक, जानें इतना बड़ा हादसा कैसे हुआ?
चेतावनी और आंदोलन की तैयारी
नगरवासियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में शामिल सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने भी नगर प्रशासन पर दबाव बनाने की बात कही।
नागरिकों और प्रशासन का संवाद
ज्ञापन सौंपने वालों में नगर के कई सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी और स्थानीय नागरिक शामिल रहे। उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि उनकी समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई की जाए और नगर पंचायत क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
Location : Chandauli
Published : 5 April 2026, 2:11 AM IST