Chandauli Crime News: चलती ट्रेन में युवक की गोली मारकर हत्या

चंदौली में रविवार को चलती ट्रेन में गोली मारने की बड़ी वारदात हुई है। घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के साथ-साथ ट्रेन में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 10 May 2026, 4:11 PM IST

Chandauli: डीडीयू नगर से ताड़ीघाट जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में रविवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने चलती ट्रेन में एक युवक को गोली मार दी। युवक का शव कुचमन रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया। घटना के बाद रेलवे और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि पीडीडीयू नगर से ताड़ीघाट जाने वाली ट्रेन में एक व्यक्ति को गोली लगी है और वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कुचमन रेलवे स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर दूर अज्ञात युवक का शव रेलवे पटरियों के किनारे बरामद किया। पुलिस ने बताया कि आशंका जतायी जा रही है कि युवक की मौत गोली लगने से हुई।

चंदौली में सपा कार्यालय टूटने पर सियासत गरमाई, पूर्व सांसद के नेतृत्व में बड़ा धरना

पुलिस का बयान

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही जीआरपी पीडीडीयू नगर के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल जीआरपी और जिला पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुटी है तथा घटना के शीघ्र खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।

चंदौली में अवैध खनन रोकने गई टीम घिरी, पुलिस से छीनी गईं गाड़ियां

इलाके में दहशत

घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के साथ-साथ ट्रेन में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।

Location :  Chandauli

Published :  10 May 2026, 4:08 PM IST