Site icon Hindi Dynamite News

चंदौली दौरे पर यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, बाढ़ प्रभावितों से मिलकर किया राहत वितरण

चंदौली जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का डॉ. संजय निषाद ने दौरा किया और पीड़ितों को राहत सामग्री दी। उन्होंने ममता बनर्जी के विवादास्पद बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी और सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
Post Published By: सौम्या सिंह
Published:
चंदौली दौरे पर यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, बाढ़ प्रभावितों से मिलकर किया राहत वितरण

Chandauli: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने चंदौली जिले का दौरा किया और बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। मंत्री ने सदर और सकलडीहा तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर राहत सामग्री वितरित की और पीड़ितों से हालचाल लिया। इस मौके पर डॉ. संजय निषाद ने सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच बाटी राहत सामग्री

चंदौली जिले के सदर और सकलडीहा तहसील में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री बांटते हुए मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राहत कार्यों में तेज़ी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं और पीड़ितों को शीघ्र राहत प्रदान की जाएगी।

साथ ही, मंत्री ने बाढ़ प्रभावितों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनके पुनर्वास और आवश्यकताओं के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है और सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल सीएम के बयान पर पलटवार

डॉ. संजय निषाद ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दिए गए बयान पर भी तीखा पलटवार किया। ममता बनर्जी ने हाल ही में सदन में कहा था कि पीएम और गृह मंत्री चोर हैं, जिस पर डॉ. संजय निषाद ने कहा कि यह संस्कारों की देन है, जैसा संस्कार है, वैसा ही व्यवहार भी होता है।

उन्होंने कहा, ‘मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं और उन्होंने भारत को दुनिया में सम्मानित किया है। मोदी जी की नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था संभली है और भारत अब आत्मनिर्भर बन चुका है।’ मंत्री ने यह भी कहा कि दुनिया में गिरती हुई पहचान को मोदी ने संभाला और भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाकर खड़ा किया।

Chandauli News: नारियल के नीचे छिपाकर की जा रही थी 149 किलोग्राम गांजे की तस्करी, तीन तस्कर गिरफ्तार

श्रीनगर में अशोक स्तंभ तोड़ने का मामला

श्रीनगर में अशोक स्तंभ तोड़ने के मामले पर डॉ. संजय निषाद ने निंदा करते हुए इसे बेहद दुखद और अपमानजनक बताया। उन्होंने कहा कि भारत के प्रतीक चिन्ह और महापुरुषों के साथ छेड़छाड़ करना निंदनीय है और यह एक गंभीर जांच का विषय है। उन्होंने इस मुद्दे की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया।

Chandauli News: गंगा में मछली मारने के टेंडर पर निषाद पार्टी का विरोध, डीएम को सौंपा ज्ञापन; क्या है आगे की रणनीति?

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने चंदौली जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर उन्हें राहत प्रदान की और सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी, विशेष रूप से ममता बनर्जी के बयानों पर।

Exit mobile version