
चंदौली में DM का औचक निरीक्षण (image source: dynamite news)
Chandauli: उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के चकिया तहसील स्थित मवैया गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी का जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाया है।
जिलाधिकारी के अचानक निरीक्षण से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। टंकी निर्माण में मानकों की अनदेखी और लापरवाही स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इसके अलावा सड़कों की खुदाई के बाद मरम्मत कार्य में भी अनियमितता पाई गई, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सड़कों और गलियों को तुरंत दुरुस्त करने के आदेश भी जारी किए गए हैं ताकि लोगों को राहत मिल सके।
सोनभद्र कलेक्ट्रेट में बड़ा हड़कंप! पेट्रोल लेकर पहुंचा युवक, समय रहते पुलिस ने टाली अनहोनी…
जिलाधिकारी ने पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने और टंकी की समय-समय पर सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पानी की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए सैंपल जांच को लैब में भेजने की व्यवस्था को अनिवार्य किया गया है।
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने साफ कहा कि कागजों और जमीनी हकीकत में अंतर पाया गया तो संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जल निगम को भी सख्त निगरानी रखने की चेतावनी दी। साथ ही कहा कि बिना पूर्व सूचना के कभी भी निरीक्षण किया जा सकता है।
गोरखपुर: 7 साल बाद मिला इंसाफ, दुष्कर्म मामले में आरोपी को 7 साल की सजा
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि जल जीवन मिशन सरकार की महत्वपूर्ण योजना है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल समय पर मिल सके।
Location : Chandauli
Published : 6 May 2026, 7:58 PM IST