मदनपुरा गौशाला में अव्यवस्थाओं पर सीडीओ सख्त, लापरवाही पर दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

जनपद के विकास खंड मिठौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत मदनपुरा स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) महेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने गौशाला में रह रहे...

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 May 2026, 6:25 PM IST

Maharajganj: जनपद के विकास खंड मिठौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत मदनपुरा स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) महेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने गौशाला में रह रहे गौवंश के रख-रखाव, साफ-सफाई, चारे एवं पेयजल की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

क्या है पूरी खबर?

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने गौशाला परिसर में साफ-सफाई की स्थिति, पशुओं के लिए उपलब्ध चारे की गुणवत्ता और मात्रा तथा पानी की समुचित व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि कुछ व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता है, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि गौवंश की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आचार संहिता केस में Kumar Vishwas और Somnath Bharti की मुश्किलें बढ़ीं, MP-MLA कोर्ट पहुंचा मामला

स्वास्थ्य की नियमित निगरानी

सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गौशाला में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, पशुओं को समय पर पर्याप्त मात्रा में चारा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए और उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि गौशाला में रह रहे पशुओं के लिए बेहतर और सुरक्षित वातावरण तैयार करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए।

हल्द्वानी लालकुआं मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को पीछे से मारी टक्कर, कैफे कर्मचारी की हालत गंभीर

अधिकारियों को निर्देश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिम्मेदार कर्मचारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सामने आई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय मानी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गौशाला की व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए।

Location :  Maharajganj

Published :  2 May 2026, 6:25 PM IST