
कोतवाली टांडा (Img: Google)
Rampur: उत्तर प्रदेश के रामपुर से इस वक्त सनसनीखेज खबर सामने आई है। टांडा क्षेत्र में एक 15 साल मूकबधिर बच्ची के साथ उसके ही पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी और आरोपी युवक ने मौका पाते ही घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती की।
पीड़िता बोल और सुन नहीं सकती लेकिन उसने अपनी मां को इशारों के जरिए पूरी घटना बता दी। पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी ने वारदात के बाद बच्ची को जान से मारने की धमकी दी और तुरंत फरार हो गया। जब मां घर लौटी तो किशोरी रोती हुई मिली और इशारों के माध्यम से उसने सब कुछ बताया।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता की मां ने कोतवाली टांडा पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत धारा 333, 65(1), 351(3), 3 और 4(2) के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि थाना टांडा में बच्ची के परिजनों की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी उसके ही गांव का निवासी है और उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। बच्ची बोलने में असमर्थ है। इसलिए हम दुर्भाषियों की मदद से उसका बयान लेंगे। मुकदमा बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसला कर इस कृत्य को अंजाम दिया। पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है। पीड़िता की सुरक्षा और मानसिक सहारा देने के लिए भी अधिकारियों ने उपाय शुरू कर दिए हैं।
Location : Rampur
Published : 28 March 2026, 8:43 PM IST
Topics : Minor Abuse POCSO Case Rampur Crime rampur news